प्रश्न 1. – अश्व अक्षांश से डोलड्रकी तरफ बहने वाली हवाएं क्या कहलाती है? उत्तर – व्यापारिक पवने (Trade winds)
प्रश्न 2. – विश्व का सबसे गहरा गर्त मेरियाना ट्रेन्च किस सागर/महासागर में स्थित है? उत्तर – पश्चिम प्रशान्त महासागर में
प्रश्न 3. – उष्णकटिबन्धीय लम्बी घास वाली वनस्पति को क्या कहते हैं –सवाना
प्रश्न 4. – कोणधारी वनों में वृक्षों की पत्तियाँ सूई की तरह नुकीली क्यों होती है? उत्तर – ताकि वृक्ष हिम से रक्षा कर सकें।
प्रश्न 5. – काली कपासी मिट्टी को अन्य किस नाम से जाना जाता है? उत्तर – रेगुर मिट्टी के नाम से
प्रश्न 6. – देश के किन दो राज्यों की राजधानी एक ही शहर में है? उत्तर – हरियाणा और पंजाब की (चण्डीगढ़ में)
प्रश्न 7. – कोल, भील, गोंड, बेगा, मुरिया आदि जनजातियों का निवास किस राज्य में है? उत्तर – मध्य प्रदेश में
प्रश्न 8. – तेन्दू पत्तियों पर आधारित प्रमुख भारतीय उद्योग है? उत्तर – बीड़ी उद्योग
प्रश्न 9. – काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है? उत्तर – असम में
प्रश्न 10. – मोनाजाइट के प्रसंस्क्रण से प्राप्त होता है? उत्तर – थोरियम
प्रश्न 11. – भारत के पूर्वी तट पर पूर्णत: सुरक्षित, प्राकृतिक तथा सर्वाधिक गहराई का कौनसा बन्दरगाह है जिसका पृष्ठ प्रदेश आन्ध्र के अधिकांश भाग, उड़ीसा, झारखण्ड और पूर्वी मध्यप्रदेश तक फैला है? उत्तर – विशाखापत्तनम
प्रश्न 12. – कालाहारी रेगिस्तान में निवास करने वाली प्रमुख जनजाति है? उत्तर – बुशमैन
प्रश्न 13. – प्रशान्त महासागर और अटलान्टिक महासागर को जोड़ने वाली जलसन्धि है? उत्तर – पनामा नहर
प्रश्न 14. – जिब्राल्टर जल सन्धि किन दो सागरोंको जोड़ती है? उत्तर – अटलाण्टिक महासागर तथा भूमध्य सागर को
प्रश्न 15. – कोस्मोपालिटन नगर किसे कहते हैं? उत्तर – जिसमें विभिन्न राष्ट्रीयता वाले लोग रहते हैं।
प्रश्न 16. – कोयना परियोजना किस राज्य में है? उत्तर – महाराष्ट्र में
प्रश्न 17. – आदिवासी ग्रुप ‘सहरिया’ का सम्बन्ध किस राज्य से है? उत्तर – राजस्थान से
प्रश्न 18. – भद्रावली इस्पात केन्द्र किस नदी पर है? उत्तर – तुंगभद्रा पर
प्रश्न 19. – विश्व का सबसे गहरा गर्त मेरियाना गर्त किस महासागर में स्थित है? उत्तर – प्रशान्त महासागर में
प्रश्न 20. – गल्फस्ट्रीम की गर्मजलधारा और लेब्रोडोर की ठण्डी जलधारा का मिलन क्षेत्र है? उत्तर – न्यू फाउण्डलैण्ड
प्रश्न 21. – पीर-पंजाल श्रेणीका वेरीनाग स्थल किस नदी का उद्गम है? उत्तर – झेलम नदी का
प्रश्न 22. – तमिलनाडु और कर्नाटक की सीमा पर स्थित वन्यप्राणी अभ्यारण्य का क्या नाम है? उत्तर – बांदीपुर वन्यप्राणी अभ्यारण्य
प्रश्न 23. – एशिया का मृत सागर (Dead Sea) किस प्रकार की घाटी का उदाहरण है? उत्तर – रिफ्ट घाटी का
प्रश्न 24. – वायुमण्डल का कौनसा मण्डल रेडियो तरंगों को परिवर्तित करता है? उत्तर – आयन मण्डल (Ionospherer)
प्रश्न 25. – हम्बोट धारा (Hamboldt Current) किस तट के नजदीक से बहती है? उत्तर – दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट के नजदीक से
प्रश्न 26. – ऑस्ट्रेलिया के कालगुर्ली किसकी खानों के लिए विख्यात है? उत्तर – सोने की खानों के लिए
प्रश्न 27. – अभ्रक उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है? उत्तर – प्रथम
प्रश्न 28. – भारत का अक्षांश और देशान्तर विस्तार क्या है? उत्तर – अक्षांश विस्तार 804′ से 3708′ उत्तरी अक्षांश तक, देशान्तर विस्तार 6807′ से 97025′ पूर्वी देशान्तर तक
प्रश्न 29. – भारत में हिमालय की सबसे ऊँची चोटी कौनसी है? उत्तर – कंचनजंगा
प्रश्न 30. – भारत की सबसे बड़ी नहर योजना कौनसी है? उत्तर – इंदिरा गांधीनहर (राजस्थान नहर) परियोजना
प्रश्न 31. – हिन्दुस्तान एण्टीबायोटिक लिमिटेड की स्थापना 1954 में किस स्थान पर की गई थी? उत्तर – पिम्परी (पूणे)
प्रश्न 32. – बाल्टिक सागर और उत्तरी सागर को मिलाती है? उत्तर – कील नहर
प्रश्न 33. – रिलायंस इण्डस्ट्रीज को किस स्थान पर 7000 अरब घनफुट गैस के भण्डार पता चला है? उत्तर – कृष्ण-गोदावरी बेसिन में
प्रश्न 34. – केरल में इडुक्की परियोजना किस नदी पर है? उत्तर – पेरियार नदी पर
प्रश्न 35. – किसी मध्याह्न रेखा पर सूर्य के उत्तरोत्तर दो बार गुजरने के समय अन्तराल को क्या कहते हैं? उत्तर – सौर दिवस
प्रश्न 36. – विश्व में सर्वाधिक सोना किस देश में प्राप्त होता है? उत्तर – दक्षिण अफ्रीका गणराज्य में
प्रश्न 37. – चम्बल, केन, बेतवा किस नदी की महत्वपूर्ण सहायक नदियाँ है? उत्तर – यमुना नदी की
प्रश्न 38. – पश्चिम बंगाल के टीटागढ़ शहर का सम्बन्ध किस मुख्य उद्योग से है? उत्तर – कागज उद्योग से
प्रश्न 39. – मसाई जनजाति के पड़ावे को क्या कहा जाता है? उत्तर – काल
प्रश्न 40. – एशिया माइनर एवं दक्षिणी रूस में स्थित अन्तर्देशीय सार का क्या नाम है? उत्तर – काला सागर (Black Sea)
प्रश्न 41. – ग्रेट आर्टीजियन बेसिन किस देश में स्थित है? उत्तर – ऑस्ट्रलिया में
प्रश्न 42. – यूरोप के कौनसे दो देश अन्तर्जलीय सुरंग द्वारा जुड़े हुए है? उत्तर – फ्रांस और इंग्लैण्ड
प्रश्न 43. – पूर्वी भारत के सुन्दरवन किस पारिस्थितिकीय तंत्र के उदाहरण है? उत्तर – मैंग्रोव के
प्रश्न 44. – विश्व की सबसे गहरी खाई मारियाना ट्रेंच कहाँ स्थित है? उत्तर – प्रशांत महासागर में
प्रश्न 45. – भारत का केन्द्रीय आलू शोध संस्थान कहाँ स्थित है? उत्तर – शिमला में
प्रश्न 46. – यूराल पर्वत किन दो के बीच प्राकृतिक सीमा निर्धारण का काम करता है? उत्तर – एशिया और यूरोप के बीच
0 टिप्पणियाँ
if you have doubt any question ask in comment.