What's New

6/recent/ticker-posts

भारत व विश्व का भूगोल Indian and World Geography Most Important Questions !! Set 4

प्रश्‍न 1. – उष्‍ण कटिबन्‍धीय लम्‍बी घास वाली वनस्‍पति को क्‍या कहते हैं? उत्‍तर – सवाना  
प्रश्‍न 2. – पुलीकट एक वलयाकार लैगून झील है, इसे समुद्र से अलग करने वाले द्वीप का क्‍या नाम है? उत्‍तर – श्रीहरिकोटा  
प्रश्‍न 3. – पिग्‍मी जनजाति का निवास क्षेत्र क्‍या है? उत्‍तर – कांगो बेसिन  
प्रश्‍न 4. – मलेशिया व इण्‍डोनेशिया में स्‍थानान्‍तरित कृषि को क्‍या कहा जाता है? उत्‍तर – लेदांग  
प्रश्‍न 5. – दामोदर घाटी परियोजना का विस्‍तार किन-किन राज्‍यों में है? उत्‍तर – झारखण्‍ड तथा प. बंगाल में  
प्रश्‍न 6. – पूर्वी तथा पश्चिमी घाट पर्वतों को जोड़ने वाली पहाड़ी श्रृंखला का क्‍या नाम है? उत्‍तर – नीलगिरी  
प्रश्‍न 7. – जलडमरूमध्‍य (इस्‍थमस) से क्‍या अभिप्राय है? उत्‍तर – दो महासागरों को विभाजित करने वाली भूमि की संकरी पट्टी  
प्रश्‍न 8. – उस सागर का नाम बताइए जिसकी सीमा तीन महाद्वीपों को छूती है? उत्‍तर – भूमध्‍य सागर  
प्रश्‍न 9. – कैरेबियन सागर और प्रशान्‍त महासागर को कौनसी नहर जोड़ती है? उत्‍तर – पनामा नहर  
प्रश्‍न 10. – ‘पर्ल हारबर’ किस देश का नौसैनिक अड्डा है? उत्‍तर – संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका  
प्रश्‍न 11. – हिमालय, आल्‍पस, एटलस, रॉकीज, एण्‍डीज किस प्रकार के पर्वत है? उत्‍तर – वलित पर्वत  
प्रश्‍न 12. – वनस्‍पतियों जानवरों एवं सूक्ष्‍म जीवों के अवशेष किस प्रकार की चट्टानों में पाए जाते हैं? उत्‍तर – अवसादी  
प्रश्‍न 13. – भारत और तारिम बेसिन के बीच जिस दर्रे से सम्‍पर्क स्‍थापित होता है वह है? उत्‍तर – काराकोरम दर्रा  
प्रश्‍न 14. – किस पर्वतमाला को सह्याद्रि के नाम से जाना जाता है? उत्‍तर – पश्चिमी घाट  
प्रश्‍न 15. – दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे लम्‍बा दिन कब होता है? उत्‍तर – 22 दिसम्‍बर  
प्रश्‍न 16. – मालाबार तट कहाँ से कहाँ तक विस्‍तृत है? उत्‍तर – मारमागोआ से तिरुवनन्‍तपुरम तक  
प्रश्‍न 17. – सियाचिन ग्‍लेशियर स्थित है? उत्‍तर – लद्दाख में  
प्रश्‍न 18. – जापान का सबसे बड़ा द्वीप है? उत्‍तर – होन्‍शू द्वीप  
प्रश्‍न 19. – गुजरात में ताप्‍ती नदी पर कौनसी परियोजना स्थित है? उत्‍तर – काकड़ापार परियोजना  
प्रश्‍न 20. – इण्‍डोनेशिया की राजधानी जकार्ता किस द्वीप पर स्थित है? उत्‍तर – जावा द्वीप पर  
प्रश्‍न 21. – किस नदी को ‘गुजरात की जीवन रेखा’ कहा जाता है – नर्मदा को  
प्रश्‍न 22. – पृथ्‍वी को गोल बताने वाला प्रथम विद्वान कौन था? उत्‍तर – पाइथागोरस  
प्रश्‍न 23. – चेन्‍नई के निकट किस स्‍थान पर नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र की स्‍थापना की गई है? उत्‍तर – कलपक्‍कम में  
प्रश्‍न 24. – दामोदर घाटी परियोजना का विस्‍तार किन-किन राज्‍यों में है? उत्‍तर – झारखण्‍ड और प. बंगाल में  
प्रश्‍न 25. – विक्‍टोरिया झील किन देशों के बीच अन्‍तर्राष्‍ट्रीय सीमा बनाती है? उत्‍तर – तन्‍जानिया और युगान्‍डा के बीच  
प्रश्‍न 26. – मलक्‍का जल सन्धि किन्‍हें जोड़ती है? इसकी स्थिति क्‍या है? उत्‍तर – अण्‍डमान सागर एवं दक्षिण चीन सागर को जोड़ती है, इसकी स्थिति इण्‍डोनेशिया और मलेशिया के बीच है।  
प्रश्‍न 27. – कोलोरेडो नदी कहाँ है? उत्‍तर – संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में  
प्रश्‍न 28. – सूरीनाम किस देश का नया नाम है? उत्‍तर – डच आयना का  
प्रश्‍न 29. – श्रीनगर किस नदी के तट पर स्थित है? उत्‍तर – झेलम के तट पर  
प्रश्‍न 30. – ‘निषिद्ध शहर’ (Forbidden City) किसका उपनाम है? उत्‍तर – ल्‍हासा (ति‍ब्‍बत) का  
प्रश्‍न 31. – किस देश को ‘प्‍यासी भूमि’ का देश कहते हैं? उत्‍तर – ऑस्‍ट्रेलिया को  
प्रश्‍न 32. – ‘आइसोहायट’ (Isohyet) रेखाएं होती है? उत्‍तर – वर्षा की समान मात्र वाले स्‍थानों को जोड़ने वाली रेखाएं  
प्रश्‍न 33. – झेलम नदी का उद्गम स्‍थल है? उत्‍तर – बेरेनाग (कश्‍मीर) के समीप शेषनाग झील  
प्रश्‍न 34. – कश्‍मीर की बूलर झील किस प्रकार की झील का उदाहरण है? उत्‍तर – विवर्तनिक झील का  
प्रश्‍न 35. – शिवसमुद्रम जलप्रपात किस नदी पर है? उत्‍तर – कावेरी नदी पर  
प्रश्‍न 36. – नन्‍दादेवी हिमालय के किस भाग की चोटी है? उत्‍तर – कुमायूँ हिमालय भाग की  
प्रश्‍न 37. – बोकारो का तापीय बिजलीघर किस राज्‍य में स्थित है? उत्‍तर – झारखण्‍ड  
प्रश्‍न 38. – विक्‍टोरिया जलप्रपात किस नदी पर है? उत्‍तर – जैम्‍बजी नदी पर  
प्रश्‍न 39. – सुपरसॉनिक विमानों की उड़ान के लिए सर्वाधिक सुविधाजनक वायुमण्‍डलीय परत है? उत्‍तर – समतापमण्‍डल  
प्रश्‍न 40. – प्रसिद्ध महत्‍वपूर्ण मत्‍स्‍य ग्रहण क्षेत्र ‘ग्रैण्‍ड बैंक’ कहाँ स्थित है? उत्‍तर – उत्‍तर अटलाण्टिक महासागर  
प्रश्‍न 41. – डंकन मार्ग किन के मध्‍य स्थित है? उत्‍तर – दक्षिणी अण्‍डमान और लिटिल अण्‍डमान के मध्‍य  
प्रश्‍न 42. – भारत का वह संघीय क्षेत्र कौनसा है जिसका परिक्षेत्र तीन राज्‍यों में स्थित है? उत्‍तर – पांडिचेरी  
प्रश्‍न 43. – उत्‍तरांचल का प्रसिद्ध ‘केम्‍परी जलप्रपात’ किस पहाड़ी स्‍थान पर है? उत्‍तर – मसूरी  
प्रश्‍न 44. – कौनसा राज्‍य ‘भारत का मसाला उद्यान’ कहा जाता है? उत्‍तर – केरल  
प्रश्‍न 45. – विश्‍व के तीन प्रमुख मौसम केन्‍द्र कौन से है? उत्‍तर – मेलबोर्न, मॉस्‍को, वाशिंगटन  
प्रश्‍न 46. – लावा से कौनसी मिट्टी प्राप्‍त होती है? उत्‍तर – रेगुर मिट्टी  
प्रश्‍न 47. – प्रेयरीज को अफ्रीका और आस्‍ट्रेलिया में क्रमश: क्‍या कहा जाता है? उत्‍तर – वेल्‍ड, डाउन्‍स  
प्रश्‍न 48. – दक्षिण की गंगा नाम से कौनसी नदी जानी जाती है? उत्‍तर – कावेरी  
प्रश्‍न 49. – कालाहारी मरूस्‍थल में निवास करने वाली जनजाति का क्‍या नाम है? उत्‍तर – ब्रुशमैन  
प्रश्‍न 50. – सरदार सरोवर परियोजना अन्‍तर्राष्‍ट्रीय परियोजना है, जिसके अन्‍तर्गत सम्मिलित राज्‍य है? उत्‍तर – गुजरात, मध्‍यप्रदेश, महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान  

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

if you have doubt any question ask in comment.