प्रश्न 1. – हिमाचल प्रदेश में चिनाव नदी किस नाम से जानी जाती है? उत्तर – चन्द्रभागा के नाम से
प्रश्न 2. – एशिया की प्रसिद्ध ट्रांस-साइबेरियन रेलवे का विस्तार कहाँ से कहाँ तक है? उत्तर – लेनिनग्राड से ब्लाडीवोस्टक तक
प्रश्न 3. – समान सूर्यताप की अवधि प्राप्त करने वाले स्थानों को मिलाकर खींची जाने वाली रेखा को क्या कहते हैं? उत्तर – आइसोहेल (Isohel)
प्रश्न 4. – 300से 350 अक्षांशों के मध्य दोनों गोलार्द्धो में उच्च दाब का क्षेत्र क्या कहलाता है? उत्तर – अश्व अक्षांश (Horse Latitude)
प्रश्न 5. – अश्व अक्षांश से डोलड्रम की तरफ बहने वाली हवाए क्या कहलाती है? उत्तर – व्यापारिक पवने (Trade Winds)
प्रश्न 6. – चम्बल नदी का बीहड़ क्षेत्र किस पठार में स्थित है? उत्तर – मालवा पठार में
प्रश्न 7. – मिट्टी की अम्लीयता या क्षारीयता का मापन हाइड्रोजन आयन के आधार पर किया जाता है, जिसे कहते हैं –pH मान
प्रश्न 8. – रसदार फलों के लिए प्रसिद्ध वन क्षेत्र कौनसा है? उत्तर – भूमध्यसागरीय बन क्षेत्र
प्रश्न 9. – भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कहाँ स्थित है? उत्तर – अंडमान में
प्रश्न 10. – गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा के ज्वारीय वनों को क्या कहा जाता है? उत्तर – सुन्दर वन
प्रश्न 11. – मक्का का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश है? उत्तर – संयुक्त राज्य अमेरिका
प्रश्न 12. – मत्स्य उत्पादन की दृष्टि से भारत का कौनसा तट अधिक महत्वपूर्ण है? उत्तर – पश्चिमी तट
प्रश्न 13. – पिन कोड संख्या के आखिरी तीन अंक क्या सूचित करते हैं? उत्तर – डाक कार्यालय के वितरण क्षेत्र को
प्रश्न 14. – विक्टोरिया झील किन अफ्रीकी देशों के मध्य स्थित है? उत्तर – तंजानिया-कीनिया और जायरे
प्रश्न 15. – हवाई द्वीप समूह किस महासागर में स्थित है? उत्तर – प्रशांत महासागर
प्रश्न 16. – भोजपत्र किस प्रकार के वन का प्रमुख वृक्ष है? उत्तर – समशीतोष्ण पर्णपाती वन
प्रश्न 17. – रेजिन और तारपीन जो चीड़ के वृक्षों से प्राप्त होता है इनका उपयोग किया जाता है? उत्तर – पेण्ट, वार्निश, कीटनाशक तथा सेल्यूलोज निर्माण में
प्रश्न 18. – मध्यप्रदेश का शिवपुरी राष्ट्रीय उ़द्यान किस लिए प्रसिद्ध है? उत्तर – विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के लिए
प्रश्न 19. – मुम्बई तथा दिल्ली की दूरसंचार व्यवस्था का संचालन किसके द्वारा किया जाता है? उत्तर – महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एम.टी.एन.एल.). द्वारा
प्रश्न 20. – सौन्दर्य प्रसाधन उद्योगों में व्यापक रूप से प्रयोग किया जाने वाला मसाला कौनसा है? उत्तर – हल्दी
प्रश्न 21. – भारत में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान कौनसा है? उत्तर – मासिनराम
प्रश्न 22. – उष्ण कटिबन्धीय लम्बी घासों वाली वनस्पति को क्या कहते हैं? उत्तर – सवाना
प्रश्न 23. – पेडोलॉजी के अन्तर्गत किसका अध्ययन किया जाता है? उत्तर – मिट्टी का
प्रश्न 24. – मिट्टी के कटाव (भू-अपरदन) को किसके द्वारा रोका जा सकता है? उत्तर – मिट्टी का आवरण या आच्छादन बनाने के लिए पौधे उगा करके
प्रश्न 25. – भारत में पहला ऊनी कपड़े का कारखाना 1876 में ‘लाल इमली’ के नाम से कहाँ खोला गया? उत्तर – कानपुर
प्रश्न 26. – इद्दुकी (Idduki) जल विद्युत परियोजना किस राज्य में स्थित है? उत्तर – केरल में
प्रश्न 27. – दुधवा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है? उत्तर – उत्तर प्रदेश में
प्रश्न 28. – नैन्सी किस देश का प्रमुख औद्योगिक नगर है? उत्तर – फ्रांस का
प्रश्न 29. – भारत को कितने पिन कोड जोन या क्षेत्र में बॉंटा गया है? उत्तर – आठ
प्रश्न 30. – कोटोपैक्सी ज्वालामुखी किस पर्वत श्रेणी तथा किस देश में स्थित है? उत्तर – एण्डीज पर्वत श्रेणी (इक्वेडोर में)
प्रश्न 31. – तस्मानिया द्वीप किस देश/महाद्वीप के पास है? उत्तर – आस्ट्रेलिया के दक्षिण में
प्रश्न 32. – तीसता नदी किस वृहत् नदी व्यवस्था के अन्तर्गत है? उत्तर – ब्रह्मपुत्र
प्रश्न 33. – बांग्लादेश में गंगा नदी को किस नाम से जाना जाता है? उत्तर – पद्मा नदी के नाम से
प्रश्न 34. – कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में है? उत्तर – उत्तरांचल राज्य में
प्रश्न 35. – कुपड़ा जल विद्यत परियोजना किस राज्य में है? उत्तर – तमिलनाडु में
प्रश्न 36. – विश्व मौसम संगठन का मुख्यालय कहाँ है? उत्तर – जेनेवा में
प्रश्न 37. – शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित ‘ग्रांड ट्रंक रोड’ पूर्व में किन दो स्थानों को (आदि-अन्त में) जोड़ती है? उत्तर – कलकत्ता और पेशावर
प्रश्न 38. – ग्रेनाइट की गणना किस प्रकार की चट्टानों में की जाती है? उत्तर – प्लूटोनिक चट्टानों में
प्रश्न 39. – दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का कौनसा देश क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है? उत्तर – ब्राजील
प्रश्न 40. – गुजरात में बड़ोदरा क्षेत्र की मोतीपुर खान से कौनसा पत्थर निकाला जाता है? उत्तर – सफेद संगमरमर
प्रश्न 41. – गंगा नदी कहाँ से कहाँ तक नौगम्य है? उत्तर – इलाहाबाद से हल्दिया तक
प्रश्न 42. – इन्द्रावती किस नदी की सहायक नदी है? उत्तर – गोदावरी की
प्रश्न 43.– भू-ताप ऊर्जा पर आधारित मनीकरण ऊर्जा संयंत्र किस राज्य में है? उत्तर – हिमाचल प्रदेश में
प्रश्न 44. – भारत में मौसम चित्र बनाने का मुख्य कार्यालय कहाँ स्थित है? उत्तर – पूणें में
प्रश्न 45. – किन ग्रहों को सौर मण्डल के ‘अन्तरिक ग्रहों’ की संज्ञा दी जाती है? उत्तर – बुध, शुक्र, पृथ्वी तथा मंगल
0 टिप्पणियाँ
if you have doubt any question ask in comment.