What's New

6/recent/ticker-posts

रैंकिंग रीजनिंग अभ्यास सेट भाग-4 Ranking Reasoning Practice Set Part 4

 

1. लडकियों की एक पंक्ति में कमला बांयी ओर से 9वी है और बीना दांयी ओर से 16वीं है | यदि वे अपने स्थानों की अदला-बदली कर ले, तो कमला बांयी ओर से 25वीं हो जाती है| पंक्ति में कुल कितनी लड़कियां है ?





2. आयु में सीता सपना से बड़ी है| लावण्या सपना से बड़ी है लेकिन सीता से छोटी है| सुवर्णा हरि और सपना दोनों से छोटी है| सपना हरी से बड़ी है| सबसे छोटी कौन है?





3. एक परिवार घुमने निकला| पुत्री अपने पिता से आगे चली| पुत्र अपनी माता से पीछे चल रहा था और पिता से आगे, सबसे पीछे कौन था?





4. किसी भी छोर से शुरू करने पर यदि किसी पंक्ति में मोहन का नंबर 6वां है तो यह तो बताइए की पंक्ति में कितने व्यक्ति है?





5. पेड़ो की एक पंक्ति में एक पेड़ बांये छोर से 7वां है और दांये छोर से 14वां है| पंक्ति में कुल कितने पेड़ है?





6. पांच व्यक्ति A,B,C,D और E एक अख़बार पढ़ते है| सबसे पहले पढने वाला व्यक्ति C को अख़बार देता है| जिस व्यक्ति ने अंत में अख़बार पढ़ा था उसने वह A से लिया था| E अख़बार पढने वाला पहला या अंतिम व्यक्ति नहीं था| B और A के बीच दो पाठक थे| उस व्यक्ति को ज्ञात कीजिए जिसने सबसे अंत में अख़बार पढ़ा था|




7. राखी नीता से लम्बी है लेकिन बबिता से लम्बी नहीं है| लीला राखी से छोटी है लेकिन गरिमा से लम्बी है| इन सब में सबसे ज्यादा लम्बा कौन है?





white Notes here if any

8. विद्यार्थीयो की एक कतार में नीता दाहिने से 8वी एवं राजा दाहिने से 16वा है| कतार में कितने लड़के है ?





9. 16 लड़को की एक कतार में जब आशीष को बांयी तरफ से दो स्थान स्थानान्तरित किया जाता है तो वह बाएं छोर से 7वा हो जाता है| कतार में दाहिने छोर से उसकी पूर्ववत स्तिथि क्या थी ?





10. पांच मित्र एक बेंच पर बैठे है| A बांयी ओर है B के लेकिन दांयी ओर है C के| D, B के दांयी ओर है लेकिन E के बांयी ओर है| बेंच के छोरो पर कोन-कोन है?





11. शैलेन्द्र लम्बाई में केशव से से छोटा किन्तु राकेश से लम्बा है| माधव सबसे लम्बा है| आशीष केशव से कुछ छोटा और शेलेन्द्र से कुछ लम्बा है| यदि वे ऊंचाई के वर्धमान क्रम में खड़े हो तो दुसरे स्थान पर कोन होगा ?





12. पेड़ो की एक पंक्ति में एक पेड़ बाएं छोर से 7वां है ओर दाई ओर से 14वां है| पंक्ति में कुल कितने पेड़ है?




13. यदि अनिल सुनील से कम तेज दोड़ता है और सुनील सूरज जीतनी ही तेज कितु उससे अधिक तेज नहीं दोड़ता है, तो सूरज दोड़ता है |





14. A,B,C,D और E पांच बच्चे है| इनमे B,E से लम्बा है, किन्तु A से छोटा है| A,C से छोटा है, पर D से लम्बा है, जबकि D,B से लम्बा है| यदि सभी बच्चो को एक पंक्ति में लम्बाई के अनुसार खड़ा किया जाय, तो लम्बाई के अनुसार चोथे नंबर पर कौन होगा ?





15. लडको की एक पंक्ति में, यदि A जो बांयी ओर से 10वां है और B जो दाहिने ओर से 9वां है, अपने स्थान बदल लेते है, तो A बांयी ओर 15वां हो जाता है. उस पंक्ति के लडको की संख्या बताए|





16. प्रवीण, शाम्भवी, अजित, मयूर तथा नारायण किसी कारखाने में कार्य करते है| नारायण ने अजित से पहले कितु शाम्भवी के बाद कार्य प्रारम्भ किया है| प्रवीण ने शाम्भवी के पहले किन्तु मयूर के बाद कार्य प्रारंभ किया है| इन सबमें वरिष्ठतम कौन है?





17. बिदु से लम्बा है आशु, आशु से लम्बा चीना, चीना से लम्बा है दीपू तथा सुनील इन से सबसे लम्बा है| यदि लम्बाई के अनुसार उन्हें एक कतार में खड़ा किया जाए तो मध्य में कौन होगा?





18. छात्रों की एक पंक्ति में, रोहन बाईं ओर से 14वें और पलक दाईं ओर से 19वें स्थान पर है। जब रोहन और पलक अपनी स्थिति बदलते हैं तो पलक दाईं ओर से 29वें थिान पर आ जाती है। पलक और रोहन के बीच कितने छात्र हैं?





19. तन्वी 25 छात्रों की एक पंक्ति में राहुल और सिद्धार्थ के मध्य बैठी है। टीना, सिद्धार्थ के दाहिने ओर तीसरे और दाहिने छोर से 5 वें स्थान पर हैं। टीना और तन्वी के बीच कितने छात्र बठै हैं अगर राहुल बाईं ओर से 10 वें स्थान पर बैठा हैं?





20. एक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वालों में रवि शीर्ष से सोलहवें और नीचे से बीसवें स्थान पर है। आठ लडको ने प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया और चार इसमें असफल रहे। कक्षा में कितने लडके थे?





21. 40 लडको की एक पंक्ति में, जब रवि को बाईं ओर 4 स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया तो पंक्ति के बाएं छोर से उसकी स्थिति 10 हो गई। पंक्ति के दाहिने छोर से सुमित की स्थिति क्या थी यदि सुमित रवि की मूल स्थिति से तीन स्थान दाईं ओर था??





22. उत्तर की ओर व्यक्ति की एक पंक्ति में, मिलन बाएं छोर से 15 वें और दाहिने छोर से गरिमा 19 वें स्थान पर है। वे अपनी स्थिति को बदल देते हैं, और राहुल जो बाएं छोर से 24 वें स्थान पर बैठता है, मिलन के नए स्थान के बाईं ओर 5 वें स्थान पर बैठता है। पंक्ति में कितने व्यक्ति थे?



23. यदि एक कक्षा में 50 छात्र हैं। राकेश की रैंक नीचे से 6 वीं और रघु की रैंक ऊपर से 13 वीं है। गीता की रैंक राकेश और रघु दोनों के रैंक के ठीक मध्य में है, फिर गीता की रैं ऊपर से क्या है?





24. छह व्यक्ति L, M, N, O, P और Q प्रत्येक के अलग-अलग अंक हैं। M ने केवल O से कम स्कोर किया। L ने N और Q से अधिक स्कोर किया, लेकिन P से कम स्कोर किया। Q ने सबसे कम स्कोर नहीं किया। Q से कितने व्यक्तियों ने अधिक स्कोर किया?





(for questions 25 and 26) बैंक परीक्षा में छह दोस्तों – M, N, O, P, Q और R ने अलग-अलग अंक प्राप्त किए। समूह में सबसे अधिक अंक लाने वाले व्यक्ति न तो O हैं और न ही N है। Q ने तीसरे सबसे कम अंक प्राप्त किए हैं। R ने केवल N से अधिक अंक प्राप्त किए। O ने Q से अधिक अंक प्राप्त किए, लेकिन तीसरे उच्चतम अंक नहीं प्राप्त किए। M ने Q से अधिक, लेकिन O से कम स्कोर किया। चौथा सबसे कम अंक पाने वाले ने 170 अंक प्राप्त किए।

25. यदि R द्वारा प्राप्त अंक 140 है, तो लिखित परीक्षा में Q द्वारा प्राप्त संभावित अंक क्या है?




26. लखित परीक्षा में O द्वारा प्राप्त संभावित अंक क्या है?




27. सात व्यक्ति T, U, V, W, X, Y और Z है। उनमें से प्रत्येक अलग-अलग वेतन कमाता है। V, T से अधिक कमाता है लेकिन U से कम। X, W से अधिक नहीं कमाता है, जो दुसरा सबसे कम कमाने वाला है। Z, Y से अधिक कमाता है जिसका तीसरा सबसे अधिक वेतन है। Z उच्चतम या सबसे कम वेतन नहीं कमाता है। सबसे ज्यादा वेतन पाने वाला व्यक्ति कौन है?




28. उत्तर की ओर मुख करके खड़े बच्चों की एक पंक्ति में बायीं आरे से नीता का स्थान 15वां है। यदि वह दायीं ओर चार स्थान खिसक जाती है तो वह दायीं ओर से आठवीं हो जाती है। पंक्ति में कितने बच्चे हैं ?




29. उत्तर की ओर मुख किए हुए बारह व्यक्तियों की एक पंक्ति में पंक्ति के बायें छोर से पाँचवें स्थान पर P बैठा है। J तथा P के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। J के दायें दूसरे स्थान पर S बैठा है। S के दायें तीसरे स्थान पर बैठा है। 0 तथा P के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?




30. एक पंक्ति में मै दोनों सिरों से छठा हूँ तो पंक्ति में कुल कितने लड़के है?




31. किसी भी छोर से शुरू करने पर यदि किसी पंक्ति में आपका नंबर 11 वाँ है तो यह बताइए कि पंक्ति में कितने व्यक्ति हैं?




32. 3एक पंक्ति में रवि का स्थान दोनों छोर से 16वां है। उस पंक्ति में कितने लोग है ?




33. एक पंक्ति में राहुल प्रारंभ से 25 नंबर पर आता है, जबकि पीछे से 20 नंबर पर आता है तो बताइए कि पंक्ति में कुल कितने लोग है ?




34. एक लाइन में 16 व्यक्ति है जब राम अंतिम से 6 वे स्थान पर है, तब वह प्रारंभ से कौन से स्थान पर होगा ??




35. एक कक्षा में 39 बच्चे है, जिसमे उमा की रैंक, सीता से 7 स्थान आगे है, यदि सीता की रैंक अंतिम से 17 वें स्थान पर है, तब प्रारंभ से उमा की रैंक कौन से स्थान पर होगी ?




36. लडकियों कि एक पंक्ति में सीमा की रैंक बाएँ से 8 स्थान पर है तथा दायें से रीना 17 स्थान पर है, यदि वे दोनों एक - दुसरे के साथ अपनी जगह बदल लेते है और अब सीमा बाएँ से 14 स्थान पर है, तब उस पंक्ति में कुल कितने लडकियां है |।




37. लडको की एक पंक्ति में A बाएँ से 15 वाँ स्थान पर है तथा B दायें से 6 वाँ स्थान पर है | यदि A व B के बीच तीन लड़के है तो बताइए पंक्ति में कुल लडको की संख्या कितनी होगी ?




38. B से A बड़ा है परन्तु C से छोटा है | E से D छोटा है, परन्तु A से बड़ा है | यदि C आयु में D से छोटा है, तो आयु में सबसे बड़ा कौन है ?




39. पांच लडकियां एक मेज पर छायाचित्र खिचवाने के लिए बैठी है| सीमा, रानी के दांयी ओर तथा बिंदु के बांयी ओर है| मेरी, रानी के बांयी ओर है | रीटा, रानी और मेरी के मध्य में है| छायाचित्र में दांयी ओर से दुसरे स्थान पर कौन होगी?




40. पांच लडकियां एक मेज पर छायाचित्र खिचवाने के लिए बैठी है| सीमा, रानी के दांयी ओर तथा बिंदु के बांयी ओर है| मेरी, रानी के बांयी ओर है | रीटा, रानी और मेरी के मध्य में है|छायाचित्र में बांयी ओर से दुसरे स्थान पर कौन होगी?




41. एक कक्षा में, शैलेश ऊपर से 7वा है व अनुपम निचे से 18वा| यदि सुरेश जो अनुपम से 2 श्रेणी ऊपर है, तथा शैलेश 15 श्रेणी नीचे है, तो कक्षा में कुल कितने छात्र है?




42. पांच लोग आपकी ओर मुह करके एक पंक्ति में बैठे है | Y, X के बायीं ओर है; W, Z के दांयी ओर बैठा है| V, X के दांयी ओर बैठा है ओर W, Y के बांयी ओर| यदि Z पंक्ति के एक छोर पर बैठा है तो बीच में कौन बैठा है?




43. 30 बच्चो की एक कक्षा में सरन शीर्ष से 9 वे रैंक पर है| मनीष सरन से पांच रैंक निचे है| तल से मनीष की रैंक क्या है?




44. आशा गरिमा से भारी है| मीना जुली से हल्की है| पुनीता जुली से भारी है लेकिन गरिमा से हल्की| इन सबमे सबसे भारी कौन है ?




45. पांच व्यक्ति A, B, C, D व E आपके सामने मुह करके एक पंक्ति में इस प्रकार बैठे है की D, C के बायी ओर है और B, E के दांयी ओर है| A, C के दांयी ओर और B, D के बायीं ओर है| यदि E पंक्ति के एक छोर पर बैठा है तो पंक्ति के बीच में कौन बैठा है?




46. उमेश सतीश से लम्बा है, सुरेश लम्बाई में नीरज से छोटा है किन्तु उमेश से लम्बा है| उनमे सबसे लम्बा कौन है?




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ