भारतीय रेल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशं
1. भारतीय रेल एशिया में सबसे बड़ी तथा विश्व में दूसरी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है |
2 . भारतीय रेल का मूलमंत्र सुरक्षा , संरक्षा एवं समय पालन है |
3. भारत में सर्वप्रथम रेल की शुरुआत 16 अप्रैल 1853 ई. में मुंबई से ठाणे (34 km) के बीच लार्ड डलहौज़ी के शासनकाल में प्रारंभ हुई थी जिसका नाम ब्लैक ब्यूटी था |
4. देश में प्रथम विद्धुत रेल 3 फरवरी 1925 को मुंबई (V.T.) से कुर्ला के बिच चलाई गयी थी |
5. डेक्कन क्वीन बिजली चालित प्रथम ट्रेन थी |
6. भारतीय रेलवे एक्ट 1890 ई. में पारित हुआ |
7. रेलवे भारत का सबसे बड़ा नियोक्ता संस्थान है |
8. भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च 1905 ई . में लार्ड कर्ज़न के समय की गयी थी |
9 . भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण 1950 में हुआ |
10 . देश में पहली मेट्रो रेल 24 अक्टूबर 1984 ई. को कोलकाता में दमदम से टालीगंज तक के बिच प्रारंभ हुई |
11. देश में दूसरी मेट्रो रेल सेवा दिल्ली से 24 दिसम्बर 2002 को शहादरा से तीस हजारी के बिच प्रारंभ हुई |
12. IRCTC का आशय है - इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म Indian Railway Catering and Tourism Corporation .
13. देश में सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी विवेक एक्सप्रेस है , जो डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी (4286 km) जाती है |
14. रेलवे बजट आम बजट से अलग 1924-25 ई . में एकवर्थ समिति के सिफारिश पर हुआ |
15 . भारत का सबसे लम्बा प्लेटफार्म उत्तर प्रदेश का गोरखपुर 1366.33 मीटर है |
16 . सबसे लम्बी रेल सुरंग पीर पंजाल (जम्मू कश्मीर 11.215 km ) |
17. भारत का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड मुगलसराय (उत्तरप्रदेश ) में है , जो पूर्व मध्य रेलवे में है |
18 . भारतीय रेलवे का राष्ट्रीय रेल संग्रहालय मैसूर में है |
19 . भारत की पहली मोनो रेल मुंबई में 1 फरवरी 2014 को प्रारंभ हुई |
20 . भारतीय रेलवे में 69 डिवीजन (मंडल) है |
21 . भारतीय रेलवे को 17 जोनो में बाटा गया है |
22. रेलवे में भारती हेतु 21 रेलवे भारती बोर्ड है |
23. भारतीय रेलवे के प्रतीक (LOGO) में 17 तारे है |
24. रेल शताब्दी समारोह 1953 में शुरू हुआ |
25. 16 अप्रैल को रेल दिवस तथा 10 - 16 अप्रैल को रेल सप्ताह के रूप में मनाया जाता है |
26. भारत में सिर्फ महिलाओ के लिए एक मात्र ट्रेन मुंबई के चर्च गेट से बोरीवली तक चलती है |
27 . इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (पैराम्बूर तमिलनाडु ) स्विट्ज़रलैंड ले मॉडल पर आधारीत है |
28. रेलवे स्टाफ कॉलेज बड़ोदा में स्थित है |
29. रेलवे में आमदनी का बड़ा जरिया माल भाड़ा है |
30 . रेलवे सुरक्षा बल (RPF) 1882 को गठित हुआ |
31. स्वतंत्र भारत के प्रथम रेलमंत्री आसफ अली थे |
32. देश की पहली महिला रेलमंत्री ममता बनर्जी है|
33. भारत की सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी गतिमान एक्सप्रेस है ( शुरुआत - 5 अप्रैल ,2016 ) जो दिल्ली से आगरा के बीच चलती है |
34 . राजधानी एक्सप्रेस सर्वप्रथम 1 मार्च ,1969 को दिल्ली और हावड़ा के बिच चली थी |
35. कोंकड़ रेल (स्थापना -26 जनवरी 1998 ) परियोजना भारतीय रेलवे की बहूउद्धेसीय और वृहत्तम रेल परियोजना है, जिसकी लम्बाई 760 km ( रोहा से मंगलोर तक है )
36. कोंकड़ रेल (मुख्यालय - पणजी) महाराष्ट्र, गोवा ,कर्नाटक और केरल को जोड़ती है |
37 . सर्वप्रथम वातानुकूलित रेलगाड़ी मुंबई और बड़ोदा के बिच 1936 ई . में शुरू की गयी थी |
38. रेल कर्मचारी बीमा योजना 1977 में लागू हुआ |
39. रेलयात्री बिमा योजना 1994 में प्रारंभ हुई |
40 . दक्षिण - पूर्व रेलवे को ब्लू चिप कहा जाता है |
41. देश में उत्तर रेलवे की लम्बाई सबसे अधिक तथा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की सबसे कम है |
42. भारत का सबसे लम्बा रेलवे पुल (सेतु) वेमबानाड रेल सेतु (कोच्चि, केरल )तथा सबसे ऊचा रेलवे स्टेशन घुम(प. बंगाल ) है |
43. रेलवे मार्ग की कूल लम्बाई 67,312 km है |
44. भारतीय रेलवे में प्रथम महिला रेलवे ड्राईवर सुरेख यादव तथा प्रथम महिला डीजल रेल इंजन ड्राईवर सुश्री मुमताज कत्थावाला है |
45. समझौता एक्सप्रेस भारत - पाकिस्तान तथा मैत्री एक्सप्रेस भारत- बांग्लादेश के बिच चलती है |
46. रेल दुर्घटना सर्वप्रथम 25 फ़रवरी , 1869 को भोड़घाट (पूना -मुंबई मार्ग ) में हुआ था |
47. रेल दुर्घटना के कारण इस्तीफा देने वाले भारत के प्रथम रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे |
48. देश का सबसे पुराना भाप इंजन 'फेयरी क्वीन ' है जिसका निर्माण 1885 में हुआ था |
49 . जार्ज स्टीफेंसन' रेलवे के पितामह कहलाते है |
50. शयनयान -II डिब्बे में कूल 72/78 बर्थ होते है |
51. पहला प्लेटफार्म टिकेट लाहौर में जारी हुआ था |
52. भारतीय रेलवे में सर्प्रवथम तत्काल आरक्षण सेवा 20 दिसंबर , 1997 को प्रारंभ की गयी |
53. पहली वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन 1 अक्टूबर , 2011 को हावड़ा- धनबाद के बिच चली |
54. विश्व में प्रथम रेल इंग्लैंड में 27 सितम्बर , 1825 को ( स्टॉकटन से डार्लिगटन ) चली थी |
55. विश्व का सबसे लम्बा रेलमार्ग " ट्रास साइबेरियम" ( लेनिनग्राड से ब्लाडीवास्टक तक ) रूस में है
56. विश्व का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन लिवरपुल है |
57. विश्व की बड़ी रेल सुरंग सीकन (जापान ) है |
58. विश्व में पहली मेट्रो रेल लंदन में 10 मई 1863 को चली थी |
0 टिप्पणियाँ
if you have doubt any question ask in comment.